आईजी कुमाऊं और एसएसपी नैनीताल ने बनभूलपुरा में नए थाने के निर्माण कार्य के शुभारम्भ हेतु रखी नींव, करवाया भूमि पूजन*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा विगत वर्ष बनभूलपुरा में स्थित भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित कर थाना बनाए जाने की घोषणा की गई। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड एवं एसएसपी नैनीताल के प्रयासों से नए थाने के निर्माण हेतु आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर निर्माणदाई संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए रिद्धिम अग्रवाल आईजी कुमाऊं रेंज तथा प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बनभूलपुरा में नए थाने की नींव डालने हेतु भूमि पूजन किया गया। साथ ही जनता को यह संदेश दिया गया कि यह थाना पुलिसिंग को बेहतर करने, अपराध नियंत्रण, स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने, बाहरी/ संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन में भी पर्याप्त चेकिंग करते हुए एक मजबूत और सशक्त पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया जा रह है ताकि अराजक और उपद्रवी किस्म के तत्वों पर भी लगाम लगाई जा सके। एसएसपी नैनीताल द्वारा मुख्यमंत्री एवं सभी उच्चाधिकारीगणो को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस दौरान प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान