कुमाऊं वासियो को सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मिली सौगात, लालकुआं से प्रयागराज के लिए 20 जून से रेल सेवा होगी शुरू: अजय भट्ट

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए रेल सेवा शुरू हो रही है अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड वासियों को नई रेल सेवा की सौगात दिए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

अजय भट्ट ने बताया कि आगामी 20 जून से लालकुआं और प्रयागराज के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन होगा, जो कि शुक्रवार को लालकुआं से प्रयागराज को रवाना होगी जबकि प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लालकुआं ट्रेन आएगी और यह ट्रेन बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

अजय भट्ट ने कहा कि लंबे समय से इस ट्रेन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्राचार कर रहे थे आखिरकार उत्तराखंड वासियों के लिए यह सौगात मिली है। अजय भट्ट ने बताया कि प्रयागराज दर्शन के लिए जाने वाले उत्तराखंड वासियों को इस रेल संचालन से सुविधा मिलेगी, इसके अलावा प्रयागराज से लालकुआं आने वाली ट्रेन में उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय एवं धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए लोग उत्तर प्रदेश से आ सकेंगे।

अजय भट्ट ने इस रेल संचालन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान