रेड अलर्ट के चलते 21 जुलाई को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित*

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “रेड अलर्ट” जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित *सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।*
उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान