एमबी राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

दिनांक 14.8.2025 को एमबी राजकीय महाविद्यालय में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस तिरंगा रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एनएस बनकोटी के द्वारा छात्रों को तिरंगा भेंट करके आरंभ की गई। प्राचार्य प्रोफेसर एनएस बनकोटी के द्वारा के द्वारा एनसीसी, एनएसएस के कैडैटस, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं , प्राध्यापकों और कर्मचारियों को तिरंगा की शपथ दिलवाई गई।
प्राचार्य प्रोफेसर एनएस बनकोटी ने कहा कि आजादी का अमृत पर्व हम सब के लिए गर्व और उत्साह का अवसर है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में न केवल देश का गौरव और सम्मान समाया है ,बल्कि यह हमारी एकता ,अखंडता और बलिदान का प्रतीक भी है।
तिरंगा रैली में एनसीसी 24 यूके गर्ल्स की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर ज्योत टम्टा, 78 यूके बटालियन से कैप्टन सुरेंद्र सिंह धपोला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर दीपा सिंह, डॉ किरण कर्नाटक, महाविद्यालय के मुख्य शास्त्रा डॉक्टर कविता बिष्ट , डॉ हीरा सिंह भाकुनी,डॉ गोकुल सत्याल, सुरेंद्र सिंह रौतेला कैडेट दिव्यांशी, शोभा, अनु श्रुति, अर्चित, अंजलि, हिमांशु, भारत, कुंदन ,संध्या, अरुण ,पंकज योगेश ,सुमित, इशा, इल्म, काजल ,किरण ,स्मिता पाठक, प्रवीण भंडारी ,राजेश भट्ट ,मोहित राणा ,ममता ,खुशी, श्वेता, दीपक ,निखिल ,उमेद इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान