
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी द्वारा किया गया।
प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. प्रेम प्रकाश ने कौशल विकास कार्यक्रम तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उपलब्ध प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रवेश प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने छात्र-छात्राओं को क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रम प्रणाली के अंतर्गत क्रेडिट, ग्रेड प्वाइंट, क्रेडिट प्वाइंट, एसजीपीए (SGPA), सीजीपीए (CGPA) तथा अध्ययन और परीक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. कविता बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं ड्रेस कोड के पालन के लिए प्रेरित किया।
डॉ. ज्योति टम्टा ने एनसीसी, एनएसएस तथा रोवर्स-रेन्जर्स जैसे सहगामी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया एवं उनकी महत्ता के विषय में जानकारी दी।
कार्यक्रम का तकनीकी संचालन महाविद्यालय की प्रवेश समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. तनुजा मेलकानी, डॉ. शेखर कुमार, डॉ. पुष्पा पंत, डॉ. आर.के. द्विवेदी, डॉ. सचिन रस्तोगी, डॉ. नीलोफर अख्तर एवं डॉ. आभा त्रिपाठी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


