बेतालघाट पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 03 दबोचे, अब तक कुल 09 हुए गिरफ्तार* *घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

*दिनांक 14/08/2025 को ब्लॉक बेतालघाट में* ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर *पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह* किया गया था, जिसमें *महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह* गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए *मुख्य फरार अपराधी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित* कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

*थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अथक प्रयास* किए गए। इसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 20/08/2025 को *फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 03 अपराधियों को* जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित *भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार* किया गया।

पुलिस टीम ने एक संदिग्ध *थार (UK18U 5002)* का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1. *अमृतपाल उर्फ पन्नू* (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज *(मुख्य आरोपी)*
2. *गुरमीत सिंह उर्फ पारस* (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा
3. *प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर* (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा

*बरामदगी-*
01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस
(घटना में प्रयुक्त)

*थार (UK18U-5002)*

*आपराधिक इतिहास-*

*1- अमृतपाल उर्फ पन्नू (मुख्य आरोपी)* के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है।

*2- प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर* के विरुद्ध थाना रामनगर में 02 अभियोग मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं। शेष आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में 14/08/2025 को ही *06 अभियुक्त गिरफ्तार कर 02 वाहन सीज* किए जा चुके हैं।

*SSP नैनीताल का संदेश*

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी व सख़्त कार्यवाही जारी रहेगी।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान