शारदा नदी से हो रहे भूकटाव पर प्रशासन सख्त, सिंचाई विभाग को दिए आवश्यक निर्देश*

राजकुमार केसरवानी
चंपावत

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने राजस्व एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम सभा गैडाखाली का स्थलीय निरीक्षण किया।

लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भूकटाव की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में वायर क्रेट लगाकर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

एसडीएम जोशी ने बताया कि गैडाखाली क्षेत्र में शारदा नदी के कटाव को बचाने के लिए राजस्व विभाग व सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करें ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ आर.के. यादव, अवर अभियंता वसीम अहमद, ग्राम सभा गैडाखाली के नारायण सिंह मेहरा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान