पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट में गोला पुल की एप्रोच रोड और गौला पुल सहित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सुरक्षात्मक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रविवार को गौलापुल की एप्रोच रोड और गौला पुल सहित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सुरक्षात्मक कार्य का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। अजय भट्ट ने बताया कि लगभग एक अरब रुपए से सरकार सुरक्षात्मक कार्य कर रही है। ऐसे में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य और बरसात से पहले बचाव संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सचिव मुख्यमंत्री व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

रविवार को सांसद अजय भट्ट ने पिछले वर्ष बरसात में आई आपदा की वजह से हुए नुकसान के लिए किया जा रहे सुरक्षात्मक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। अजय भट्ट ने ग़ौलापुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि बरसात में नुकसान ना हो इसलिए बड़े-बड़े बोल्डरों को प्रभावित इलाके के किनारे लगाया जाए। ताकि बरसात में पानी के वेग को कमजोर किया जा सके। इसके अलावा रेलवे की तरफ से हो रहे सुरक्षात्मक कार्य पर भी अजय भट्ट ने संतोष जताया। उसके बाद अजय भट्ट ने NHAI द्वारा गौलापुल के लिए किया जा रहे सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया। अजय भट्ट ने मानसून की बरसात शुरू होने से पहले विभागीय अधिकारियों को गौला के सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया की पिछले वर्ष आपदा से हुए नुकसान की सुरक्षात्मक कार्य के अलावा पुल के पिलरों के सुरक्षात्मक कार्य के लिए भी इस वर्ष कार्य किया जा रहा है। जिन कार्यों को देखते हुए सांसद अजय भट्ट ने संतोष व्यक्त किया और यथाशीघ्र उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। इसके ऊपर साथ अजय भट्ट अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के किनारे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने सिंचाई विभाग को गुणवत्तापूर्ण सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। अजय भट्ट ने कहा कि मानसून से पूर्व तेजी के साथ सुरक्षात्मक कार्य पूरे किए जाने बेहद आवश्यक है। अजय भट्ट ने अधिकारियों को कहा की सरकार द्वारा बजट में कोई कमी नहीं की गई है ऐसे में गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा कार्य किए जाने बेहद आवश्यक है। मौके पर मीडिया से बात करते हुए अजय भट्ट ने बताया कि लगभग एक अरब रुपए से सरकार सभी प्रकार के सुरक्षात्मक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री से उनकी वार्ता हो चुकी है और बजट में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। ऐसे में उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा अजय भट्ट ने बताया कि उन्होंने सचिव मुख्यमंत्री कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सुरक्षात्मक कार्य से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभागों का आपसी समन्वय होना बेहद आवश्यक है जिस की तेजी के साथ सुरक्षात्मक कार्य पूरी किए जा सके। अजय भट्ट ने कहा कि वर्तमान में जितने भी सुरक्षात्मक कार्य हो रहे हैं उनको और भी प्रभावी तरीके से मानसून के सीजन के बाद भी किया जाएगा, क्योंकि कई स्थानों पर अभी बड़े-बड़े बोल्डरों से सुरक्षा की जाएगी और उसके स्थाई स्ट्रक्चर को मानसून के सीजन के बाद भी बनाया जाएगा। अजय भट्ट ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित जिला प्रशासन व अन्य विभागों को बेहद संवेदनशीलता से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान