स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 13 जून को नैनीताल रोड स्थित होटल सौरभ में आयोजित होगी

राजकुमार केसरवानी

हल्द्वानी : 13 जून को नैनीताल रोड स्थित होटल सौरभ में आयोजित होगी स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी की राजनीति और उत्तराखंड के विकास में अद्वितीय योगदान देने वाली जनप्रिय आयरन लेडी नेत्री स्वर्गीय डॉ. श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 जून 2025, शुक्रवार को शाम 5 बजे से होटल सौरभ, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित होगा।सुमित हृदयेश ने कहा कि “मेरी माताजी, स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी केवल एक राजनेता नहीं थीं, बल्कि वे विकास, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश के उत्थान और आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और उनका समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।यह श्रद्धांजलि सभा न केवल उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का भी क्षण है कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश की सेवा करते रहें।”उन्होंने यह भी कहा कि इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिकगण एवं स्व. इंदिरा जी के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सभी क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों से समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान