अरुणोदय संस्था का वार्षिकोत्सव संपन्न

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
अरुणोदय संस्था नवाबी रोड हल्द्वानी का *वार्षिकोत्सव यहां अरुणोदय धर्मशाला* नवाबी रोड में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, संस्थाध्यक्ष डी के पलड़िया, न्यास के अध्यक्ष जीवन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्था एवं समाज के लिए सराहनीय योगदान करने वाले 4 वृद्धजनों को * *वृद्ध-जन सम्मान** से सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वालों में पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक प्रो पी सी बाराकोटी, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल पन्त, आई ए एस कृशन आर्य, नवीन चन्द्र तिवारी शामिल हैं।
विभिन्न विद्यालयों के 12 निर्धन-मेधावी विद्यार्थियों को *छात्रवृत्ति के* चैक प्रदान किए गये। डा० गुंजन जोशी , इन्दु बिष्ट एवं डॉ रिफाजिया खातून के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अरुणोदय संस्था द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इससे पूर्व अध्यक्ष डी के पलड़िया ने सभी का स्वागत किया,संस्थापक सदस्य जी डी सती ने संस्था के विकास की जानकारी दी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा मधुकर श्रोत्रिय, पुष्पलता जोशी, जितेन्द्र रौतेला, विनायक जीवन चन्द्र जोशी, एडवोकेट जगदीश चन्द्र बेलवाल,पीताम्बर दत्त तिवारी,महामंत्री लतेश मोहन, कोषाध्यक्ष एम बी जोशी, राजकुमार केसरवानी,डा०दीपा काण्डपाल,रोहित केसरवानी , बी बी जोशी, हुकुम सिंह राणा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मधुसूदन लोहनी,पूरन सिंह जीना,कैलाश कुमार तिवारी,नारायण दत्त जोशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिपिन चन्द्र पाण्डे ने किया।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान