
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
दिनांक 04/08/2025 को वादी खूबकरन मौर्य पुत्र बिहारी लाल निवासी जिला बरेली, हाल निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार जनपद नैनीताल द्वारा अपने 10 वर्ष के पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिस पर थाना काठगोदाम में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की विवेचना उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा द्वारा प्रारंभ की गई, जिसमें आसपास के लोगों से पूछताछ एवं बालक की तलाश की जा रही थी।
प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासे हेतु अलग-अलग 03 सर्च टीम बनाई गई।
दिनांक 05/08/2025 को *उक्त बालक का शव अभियुक्त मोहन चन्द्र जोशी के बाड़े में एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर दबा हुआ मिला।* शव का सिर और दाहिना हाथ धड़ से कटा हुआ तथा गायब था।
*एसएसपी नैनीताल के मार्गदर्शन में* एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे की सर्च टीम बालक के सिर और दाहिने हाथ की बरामदगी एवं अभियुक्तों की तलाश हेतु गठित की गईं।
*खोज के दौरान टीमों द्वारा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन* किया गया, *साथ ही डॉग स्क्वॉड, ड्रोन कैमरा एवं एफएसएल टीम की सहायता* ली गई तथा *संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ* की गई।
*चूंकि अभियुक्त शातिर किस्म* का है, जो तांत्रिक क्रियाओं की ओर घटनाक्रम को मोड़कर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
आरोपी की *मानसिक स्थिति में जटिलता एवं बार-बार गुमराह करने की प्रवृत्ति* को देखते हुए, मामले में *गहराई से पड़ताल हेतु मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की विशेषज्ञ सहायता* ली गई।
दिनांक 09/08/2025 को *संदिग्ध निखिल जोशी से गहन पूछताछ* की गई, जिसमें *अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने बालक की हत्या कर शव को बाड़े में गड्डे के अंदर दबाया* तथा *सिर और दाहिना हाथ गोठ में कबाड़ के नीचे गाड़ दिए।*
*अभियुक्त की निशानदेही पर उसी गोठ से बालक की चप्पल, सिर एवं कटा हुआ दाहिना हाथ बरामद किया गया।*
*अभियुक्त निखिल जोशी को गिरफ्तार कर* अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अपराध का प्रकार-*
पुलिस टीम की गहन पूछताछ में अभियुक्त ने सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए बताया कि वह बच्चे को घिनौनी मंशा से अपने साथ लाया था। बच्चे द्वारा विरोध करने पर उसने बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए मृतक का सिर और हाथ काट डाले। समय की कमी के चलते, शव को अपने ही घर में जल्दबाज़ी में दफना दिया गया।
*गिरफ्तारी-*
निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी, निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार, काठगोदाम, उम्र 38 वर्ष)
*टीम पुरुस्कृत-*
*सफल अनावरण हेतु आई0जी0 कुमाऊँ ने पुलिस टीम को 5000/ व एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।*


