एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में सनसनीखेज बालक हत्या के खुलासे के बाद अब हत्या में प्रयुक्त हथियार भी हुआ बरामद*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* के कुशल नेतृत्व व सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने बालक अमित मौर्य हत्या कांड में अहम सफलता हासिल की है।

दिनांक 04.08.2025 को थाना काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग में गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी *निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी* निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार काठगोदाम को *09 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था।*
परन्तु हत्या में प्रयुक्त *आलाकत्ल (बड़ी दराती)* बरामद नहीं हो पाया था, जिसमे माननीय न्यायालय से *पुलिस कस्टडी रिमाण्ड* पर लिए जाने के बाद दिनाक 12 अगस्त 2025 को आरोपी के घर से, मृतक के परिजनों की मौजूदगी में, *घटना में प्रयुक्त दराती भी बरामद* की गई।
आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार नैनीताल दाखिल किया गया।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान