परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 112 वाहनों के चालान 6 वाहन सीज*

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 112 वाहनों के चालान किये।इसके साथ ही छह वाहनों को सीज किया गया जिसमें तीन बस, दो ऑटो और एक ई रिक्शा वाहन सम्मिलित है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान ,परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य, अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, रामचंद्र पवार, गिरीश कांडपाल के द्वारा हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल, बरेली मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी ,ई रिक्शा, ऑटो, मोटरसाइकिल, कार आदि वाहनों को चेकिंग करते हुए कर,फिटनेस, परमिट, टैक्स, हेलमेट, ओवरलोडिंग ,वाहनों की यांत्रिक स्थिति ठीक ना होना, परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की। इसके साथ ही संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता के साथ संयुक्त चेकिंग करते हुए तीन बस वाहनों को सीज किया गया और तीन वाहनों की फिटनेस को निलंबित किया गया। इसके साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रिशु तिवारी के द्वारा रामनगर क्षेत्र में 22 वाहनों के चालान किए। चेकिंग अभियान में परिवहन सहायक निरीक्षक अनिल कार्की , अरविंद , चंदन ढैला, मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान