पंचायत चुनाव में हुई अराजकता का जनता ने लिया संज्ञान, आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेंगे इसके ऐतिहासिक परिणाम: सुमित हृदयेश

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

मानसून सत्र से लौटने के उपरांत कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भाजपा की मनमानी और नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई अराजकता लोकतंत्र के लिए कलंक है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “नैनिताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जो अराजकता देखने को मिली, उसने देवभूमि को शर्मसार कर दिया। पुलिस प्रशासन के संरक्षण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उत्तराखंड को बिहार बनाने का सपना देखने वाली भाजपा को प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर शांति और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में “वोटों की डकैती” कर लोकतंत्र की हत्या की और फिर विधानसभा सत्र में विपक्ष के सवालों से बचने के लिए डेढ़ दिन में ही सत्र स्थगित कर लोकतंत्र का मजाक बनाया।

नेता प्रतिपक्ष सहित विपक्षी विधायकों के साथ बदसलूकी और मारपीट, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनता के मुद्दों पर चर्चा न करने के चलते विपक्ष को सदन के अंदर ही धरना देने को मजबूर होना पड़ा। यह भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रमाण है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस शीघ्र ही जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और एक बड़े जनांदोलन की शुरुआत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि उत्तराखंड को बिहार बनने से रोकने के लिए जनता अब भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने सरदार सतनाम सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। वहीं, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजकुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी अवध विहारी शर्मा, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान