पेपर लीक मामले को लेकर उग्र हुई कांग्रेस – भाजपा सरकार व UKSSSC आयोग का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से नाराज़ कांग्रेस आज सड़कों पर उतर आई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा राज्य सरकार व आयोग का पुतला दहन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की गई।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा –
“राज्य सरकार की नाकामी का परिणाम है पेपर लीक। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को बेचने पर उतारू है।”
उन्होंने आगे पुलिस प्रशासन की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुतला दहन रोकने में जिस तत्परता से पुलिस लगी थी, यदि उतनी तत्परता जिला पंचायत चुनाव के दौरान दिखाई होती तो लोकतंत्र की हत्या की साजिश विफल हो जाती और देवभूमि शर्मसार होने से बच जाती।

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण भाजपा सरकार की पूर्ण विफलता का प्रतीक है। यह युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है, वहीं कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने और युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए वचनबद्ध है।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितना जोर लगा ले, लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नही कर पायेगी। कांग्रेस बेरोजगार युवाओं की हर लड़ाई पूरे दमखम से लड़ेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में हेमंत बगडवाल, एन. बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, राधा आर्य, कमला सनवाल, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट, हेमन्त साहू, लाल सिंह पवार, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, गिरीश पांडे, मयंक भट्ट, हेम जोशी, विशाल भोजक, इंद्र पाल आर्य, महेशानंद, रेनू तोमर, सविता गुररानी, मंजू दानु, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद ऐड. धर्मवीर, पार्षद शरीफ अहमद, हरीश लाल वैध, गोविन्द बगडवाल, जगमोहन बगडवाल, नवीन सांगूड़ी, संदीप जोशी, कैलाश साह, गजेंद्र गोनिया, राजेंद्र बिष्ट, गुरप्रीत प्रिंस गोविन्द बिष्ट, बिनोद कुमार, राज कुमार, देवेश तिवारी, कमल मेहता, गणेश टमटा, साद अली, सालीम, अबरार भाई, राजा फर्सवान, प्रकाश आर्या, अमित रावत, इंजी. सुमित आदि उपस्थित रहे और सभी ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग सहित भाजपा सरकार और UKSSSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान