
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
वृक्ष हमारा धन(आयुष्मान) संस्था के सदस्यों द्वारा सेवालय दिव्यांक विद्यालय लामाचौड़ हल्द्वानी में सब्जी बिस्कुट व खाद्य पदार्थ संस्था द्वारा वितरण किए गए। जिससे बच्चों के चेहरे में खुशी नजर आई, संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय भी व्यतीत किया। विद्यालय के प्रबंधक रोहित जोशी भी मौजूद थे। इस दौरान संस्था की सचिव अंजली रावत , नोरीन, हुस्न तारा ,मनीष कुमार , हिमांशु फरीद, मुजाहिद, रिजवान कुरैशी , नदीम ,ललित तिवाड़ी, दीप चंद जोशी, लोकेश अग्रवाल, विमला आर्य, मयंक मैंनाली,कमल जोशी, मुदित अग्रवाल,रमेश चन्द्र आदि लोग शामिल हुए।


