
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की शोध छात्रा, हिमानी तिवारी को कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की डिग्री अवार्ड की गई। हिमानी ने ल्यूमिनिसेंस प्रॉपर्टीज ऑफ़ रेयर अर्थ आयन इन डिफरेंट मीडिया विषय पर, प्रोफेसर (डॉ.)चारू चंद्र ढौंडियाल, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। शोध अवधि के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं में अपने शोध पत्र प्रकाशित किये हैं। उन्हें बेस्ट यंग रिसर्चर अवार्ड,(2018), यंग साइंटिस्ट अवार्ड (2020), बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड (2022), बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड (2023) से सम्मानित किया गया है।


