वायरल वीडियो का एसएसपी नैनीताल ने लिया संज्ञान* *ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुखानी पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दे रहा है। *यह कृत्य न केवल असुरक्षित है बल्कि यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन भी है।*
*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इस वीडियो का संज्ञान* लेते हुए थाना मुखानी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिएगए।
निर्देशों का पालन करते हुए थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत *उक्त ई-रिक्शा चालक को चिन्हित* कर जांच के उपरांत *चालक जावेद खान पुत्र वख्खन खान,* निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर-24 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार 2000 रुपये चालान की कार्यवाही की गई।

साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का खतरनाक एवं गैरकानूनी कृत्य दोबारा न दोहराया जाए।

*जनता से अपील*
जनपद पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। अपने और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार के स्टंट, असुरक्षित या नियम विरुद्ध व्यवहार से बचें। ऐसे कृत्य आपके जीवन के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं। यदि आप इस प्रकार की किसी घटना को देखें तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन को सूचित करें।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*