देबभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम कश्मीर कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की, आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की, दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी शोक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की आगामी 26 अप्रैल को हल्द्वानी नगर निगम सभागार में होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया,

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम कश्मीर में कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है,
प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित शोक सभा में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं विनम्र श्रद्धांजलि दी,
इस असर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों को ऐसी सजा दी जाए भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो,
कुंवर ने कहा शोक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की आगामी 26 अप्रैल को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को निरस्त करने की घोषणा की,
दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई,
इस अवसर प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, आफताब हुसैन,अजय कृष्ण गोयल,एडवोकेट पंकज सुयाल,बृजमोहन सिजवाली,योगेश कांडपाल,वीरेंद्र रौतेला,आफताब आलम,दीपक रौतेला,मदन मोहन तिवारी,संतोष गौड़, रजत पंत,भावेश भट्ट,अजय मेहरा,महेंद्र जंतवाल,आदि लोग शामिल थे,

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*