शिक्षा से जागरूकता,जागरूकता से मतदान ,

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित आदेशों के अनुपालन में स्वीप नैनीताल द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2025 बुधवार को एम. बी. रा.स्ना. महाविद्यालय हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी एक्टिविटी का नाम था “शिक्षा से जागरूकता,जागरूकता से मतदान”। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय,कार्यक्रम अध्यक्ष और मार्गदर्शक सी.ई.ओ. नैनीताल गोविंद राम जयसवाल एवं स्थलीय संयोजक के रूप में प्राचार्य प्रो. एन.एस . बनकोटी थे। इस कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा- कौशल का प्रदर्शन किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी की बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग कार्यक्रम किया गया। बच्चों के द्वारा क्विज प्रतियोगिता, स्टोरी टेलिंग,स्ट्रीट प्ले, निबंध प्रतियोगिता और हल्द्वानी के आसपास के विभिन्न विधाओं में दक्ष और प्रबुद्ध लेखन एवं संपादकों द्वारा पैनल डिस्कशन में सहभागिता की गई। इसमें प्रो. प्रभा पंत,प्रो. दीपा गोबाड़ी,डाॅ.गजेंद्र बटोही, दामोदर जोशी, पुष्प लता जोशी और आनंद सिंह बिष्ट शामिल रहे। इस अवसर पर अविचल प्रकाशन की ओर से डॉ. अखिल चिलवाल के नेतृत्व में पुस्तक मेले काआयोजन किया गया।साथ में अंकित प्रशासन की द्वारा भी भव्य पुस्तक मेला लगाया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और प्रत्येक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्थान प्राप्त कर आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं ने आगामी निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ एन.एस.एस.,एन.सी.सी.के कैडेट्स, बी.एड.डिपार्टमेंट के बच्चे और अनेक प्रोफेसर्स, डॉक्टर्स ,मीडिया के अनेक साथी और अभिभावक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम लगभग4 घंटे तक चला।अंत में सभी को जलपान के साथ विदाई दी गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में स्वीप नैनीताल की ओर से राकेश वर्मा,रश्मि पांडे, मीनाक्षी कीर्ति एवं डॉ.प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*