नरीमन चौराहे पर हुआ सड़क हादसा, सीपीयू कर्मी की सूझबूझ ने ऑटो में बिठाकर घायलों को उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

आज सायं काठगोदाम के नरीमन चौराहे पर एक थार वाहन UK04AN 8600 द्वारा एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी में सवार महिला सीमा और पुरुष पंकज निवासी आवास विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान सीपीयू हॉक मोबाइल में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह द्वारा सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही कर दोनों घायलों को ऑटो में बिठाकर प्राथमिक उपचार के लिए निकटतम चिकित्सालय ले जाया गया और घायलों का उपचार करवाया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय लोगों और घायलों ने सीपीयू कर्मी का तहे दिल से आभार जताया।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*