एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने चैन स्नैचिंग की घटना का किया खुलासा* *02 अलग-अलग चैन स्नेचिंग की घटनाओं का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद* *शातिर चोर, रामपुर का हिस्ट्रीशीटर एवं ज्वैलर्स को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

दिनांक 18 अप्रैल 2025 तथा 20 अप्रैल 2025 को थाना हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत चौकी टीपी नगर एवं चौकी मंडी क्षेत्र में *02 अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाएं घटित* हुई थीं, जिनमें *अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से पेंडेंट झपट कर फरार* हो गए थे।
इस संबंध में थाना हल्द्वानी में दिनॉक- 24.04.2025 को 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इन घटनाओं को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए त्वरित अनावरण हेतु टीमों का गठन* किया गया।
*एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम* द्वारा
घटनास्थलों के आसपास और रुद्रपुर, गदरपुर, लालकुआं, पंतनगर क्षेत्र में स्थित *लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण* किया गया। इसके अतिरिक्त मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों से पूछताछ की गई।
*सतत प्रयासों के फलस्वरूप* दिनांक 27 अप्रैल 2025 को *टांडा बैरियर से चैन स्नेचिंग की दोनों घटनाओं में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया। साथ ही घटना में लूट का माल बरामद किये जाने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया तथा *अभियुक्तों की निशानदेही पर एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार* किया गया, जिसने लूटे गए आभूषणों को खरीदकर अपराध में सहयोग किया था।

*पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि* हम बाईक का नम्बर निकालकर कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अकेली महिला व बुर्जुर्गो को तारगेट कर चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते हैं, उसके बाद रामपुर में एक ज्वैलर्स को बेचकर अर्जित धनराशि को आपस में बॉट लेते हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. फिरोज गांधी पुत्र नन्द राम निवासी पदमपुर थाना मिलक, जनपद रामपुर *(पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त)*
2. मुन्ना उर्फ चुना पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर *सिविल लाईन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर*
3. उमेश रस्तोगी पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर *ज्वेलर्स,* थाना सिविल लाइन, रामपुर

*बरामदगी-*
● लूटे गए सोने के 02 पेंडेंट
● पल्सर बाईक काले रंग की यूपी-22के8487

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।*

*एसएसपी नैनीताल का संदेश-*
जनपद नैनीताल पुलिस महिलाओं के विरुद्ध घटित किसी भी अपराध को कतई सहन नहीं करेगी। अपराधियों को हर हाल में चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*