जनपद में अपराधों पर लगाम लगाने हेतु SSP NAINITAL की कार्यवाही में SOG/वनभूलपुरा व रामनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *अवैध अस्लाहों के साथ 04 युवकों को किया गिरफ्तार* *04 तमंचे, कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद*

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों/SOG/ को लगातार चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र* के मार्गदर्शन, *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व SOG प्रभारी संजीत राठौड़* के नेतृत्व में *पुलिस टीम द्वारा 02 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।*

*पहला मामला*

दिनांक- 06.04.2025 को *अभि0 मौ0 फरमान पुत्र नाजिम* नि0 मलिक का बगीचा वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा उम्र 20 वर्ष को गोलाबाईपास रोड निकट विश्राम गृह थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल को *एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,* तथा *एक अदद चोरी की मो0 सा0 बिना नम्बर प्लेट* स्पलेंडर प्लस चेचिस न0- MBLHAWO84KHB49026 के साथ *गिरफ्तार किया गया है।*
उक्त के विरुद्ध *थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 113/25 U/S 3/25 A ACT* पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास तथा *चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।*

*दूसरा मामला*

दिनांक- 05.04.2025 को रेलवे बाजार निकट एक होटल के कमरे से *अभि0 राहुल घनेला पुत्र सुरेन्द्र सिह घनेला* निवासी ग्राम दरमोली पो0 / थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को *01 अवैध 315 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर* के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध *थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 112/25 U/S 3/25 A ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।*

उक्त अभि0 वर्ष 2021 मे 302 (हत्या) के केस मे जेल जा चुका है। इसके अलावा आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

*रामनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल में सवार 02 युवकों को 02 तमन्चो व 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*

दिनांक 06.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग टेड़ा गांव को जाने वाली रोड पर *मो0 साईकिल सं0 UK19 B 4746 में सवार अभियुक्तगण हिमांशु सिंह पुत्र चमन सिंह* निवासी ग्राम रजवाना थाना औरगांबाद तहसील /जिला बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश उम्र 21 वर्ष व *विक्रान्त मावी s/o स्व0 वेदपाल सिंह* r/o ग्राम रजवाना थाना औरगांबाद तहसील जिला बुलन्दशहर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष के *कब्जे से अलग अलग .315 बोर के 02 तमन्चे व एक एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार* किया गया।
उक्त दोनो अभियुक्तगणो के खिलाफ मु0अ0सं0 134/25 धारा 3/25 आ0एक्ट पंजीकृत किया गया

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*