पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्यटकों के लिए गोल्फ ग्राउंड का समय बढ़ाया गया।

राजकुमार केसरवानी
रानीखेत

रानीखेत मे पर्यटन सीजन को देखते हुए शासन व आर्मी की संयुक्त बैठक कर गोल्फ ग्राउंड को पर्यटको के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया।

बता दे कि पूर्व मे गोल्फ ग्राउंड को सुब्ह 11 बजे से 2 बजे तक खोला जा रहा था। पर्यटन सीजन को देखते हुए आज से गोल्फ ग्राउंड को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है।

सयुंक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने बताया कि पहले गोल्फ ग्राउंड को 11 बजे से 2 बजे तक खोला जा रहा था। क्षेत्रीय जनता के निवेदन पर आर्मी के साथ बैठक कर नयी टाइमिंग रोज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और रविवार व अवकाश के दिनों दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक आम नागरिको व पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। इससे पर्यटकों व क्षेत्रीय जनता को ज्यादा समय घूमने को मिलेगा और रानीखेत के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*