मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित शरदोत्सव मेले के दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में लगभग 70 कलाकारों ने प्रतिभाग किया


राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (सिल्वर जुबली) के शुभ अवसर पर मानव विकास सेवा संस्थान, हल्द्वानी द्वारा पारंपरिक पाँच दिवसीय 25वां “शरदोत्सव मेला” भव्य रूप से चल रहा है । दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता सीनियर वर्ग मे लगभग 70 कलाकारों ने प्रतिभाग किया प्रसिद्ध कोरियोग्राफर नितिन चौहान एवं डांसर एक्ट्रेस हर्षिता कोहली ने बखूबी ढंग से निर्णय लिया सांस्कृतिक संध्या मे विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई बॉलीवुड सिंगर सुनीता कपूर एवं कॉमेडियन कमल आनंद की प्रस्तुति से दर्शक मंत्र मुक्त हुए कॉमेडियन लच्छू पहाड़ी के नृत्य भी मुख्य आकर्षण बना 14 नवंबर 2025 तक श्री रामलीला मैदान, हल्द्वानी में चलने वाले।कार्यक्रम का दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लोक गायक गोविंद अधिकारी एवं पार्षद प्रीति आर्य जीएस रावत ने संयुक्त रूप से द्वारा दीपक प्रज्वलित कर किया गया समाजसेवी योगिता बनोला को सम्मानित किया गया मेले में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला, हस्तशिल्प, लोक संगीत, वाद्य यंत्र प्रदर्शन, पारंपरिक लोक नृत्य मुख्य आकर्षण रहा।संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्की योगी ने सबका स्वागत एवं हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शासन जिला प्रशासन नगर प्रशासन हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी का भरपूर सहयोग मिल रहा है श्री रामलीला मैदान हल्द्वानी में 25वां शरदोत्सव मेला कार्यक्रम में प्रदेश भर की संस्थाएं, विद्यालय, कॉलेज, तथा युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। साथ ही बॉलीवुड कलाकारों की विशेष सहभागिता इस आयोजन को और भी मनोरंजक एवं यादगार बनाएगी।यह मेला राज्य की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक होगा तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।पार्षद प्रेम बेलवाल ,हरीश चंद्र पांडे लोक गायक जगदीश उपाध्याय, गिरीश खाती, कार्यक्रम का संचालन शंकर कोहली डॉक्टर प्रदीप उपाध्याय ने किया, पूनम चंद्र, लोक गायक गिरीश बुग्याल, प्रेम कुमार कविता बिष्ट, स्वागत समिति की दीपिका मेहता साक्षी बेलवाल हेमंत साहू, राजू शर्मा, पार्षद प्रेम बेलवाल आदि उपस्थित रहे

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान