मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर ओलावृष्टि से किसानो को हुए नुकसान का आकलन करने व मुवावजा देने को कहा*

राजकुमार केसरवानी
भीमताल

उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के विभिन्न गाँव में पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया!
यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं जनता ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यो को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ओखलकांडा ब्लॉक नाई, भीड़ापानी, नारतोला, हरीनगर, बेडचुला,, सुनी, कटना, कोटला, गुरना, डलौज,, जान सिमलकन्या, कचलाकोट, सुनकोट आदि गाँवो के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी,के पदाधिकारीयो व स्थानीय जनता ने ढ़ोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया! मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना!
मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा दो दिन से हुई ओला बृष्टि से किसानो को काफी नुकशान हो गाया है, किसानो के आडू, सेव, पुलम, नासपाति, मटर ख़त्म हो गई है,मंत्री कैड़ा ने गाँव गाँव में अधिकारियो की टीम भेज किसानो को हुए नुकसान का आकलन कर बीमा कम्पनी से किसानो को बीमा देने को कहा!
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया!जिनकी बदौलत दौबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा उनपर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का व भरसक प्रयास करेगे साथ ही मोदी सरकार धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे। उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा!

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*