
राजकुमार केसरवानी
चंदौसी
डीडीयू नगर मुगलसराय चंदौली केसरवानी वैश्य समाज व महिला समाज का संयुक्त मुगलसराय जनपद चंदौली कमेटी द्वारा कैलाशपुरी स्थित केसरी नंदन उत्सव वाटिका में होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्ष उल्लाह व धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया निवासी प्रदेश महामंत्री दीनानाथ केसरी व विशिष्ट अतिथि लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण चंद्र केसरी के कर कमलो द्वारा समाज के कुल देवता महर्षि कश्यप ऋषि मुनि महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। केसरवानी वैश्य समाज के चंदौली जिला अध्यक्ष नगर में स्थापित सुप्रसिद्ध देवी पचरा गीत भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने अपने मीठे सुरीले आवाज से सुर मधुर गणेश वंदना व भक्ति देवी गीत गाकर कार्यक्रम को आगाज दिया। तत पश्चात सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुर सरिता संस्था के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण शंकर पार्वती नन्दी मां काली की मनोहारी भाव नृत्य झांकी एवं महिलाओं व बच्चों द्वारा रिकॉर्डिंग भक्ति गीत होली गीत एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीतों पर धमाकेदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती मंच पर कि गई। कार्यक्रम में जिले में गठित हर क्षेत्रों के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारीगण सदस्यगण महिलाएं पुरुष बच्चे सपरिवार भारी संख्या में शामिल होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर पैर छूकर होली की बधाई देते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का काम किये। मंच पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माला पहनाकर अंग वस्त्रम ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा उनका मान सम्मान बढ़ाते हुवे सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप केसरी , एड सत्य प्रकाश केसरी , सुनील केसरी , सुरेश केसरी, हनुमान केसरी, रामनिवास केसरी , नवीन केसरी , राम प्रकाश केसरी , रोहित केसरी , डॉ शशि कांत केसरी , पूजा , सोनी , आकांक्षा , लक्ष्मी , शिमा , रूबी , सहित काफी संख्या में नगर के संभ्रांत स्वजातीय भाइयों बहनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन केसरवानी वैश्य समाज चंदौली जिलाध्यक्ष नगर में स्थापित सुप्रसिद्ध देवी पचरा गीत भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने किया तो सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त मुगलसराय नगर अध्यक्ष राम जनम केसरी ने किया।


