जरूरी स्वास्थ्य जांचों की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका भाजपा सरकार का पुतला* *भाजपा सरकार स्वास्थ्य को व्यापार बना रही है, जबकि यह नागरिकों का बुनियादी अधिकार है- सुमित हृदयेश।*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों की दरों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों पर कड़ा विरोध जताया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की भाजपा सरकार स्वास्थ्य को व्यापार बना रही है, जबकि यह नागरिकों का बुनियादी अधिकार है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में बेहिसाब बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में उपचार महंगा होने के कारण आम जनता निजी अस्पतालों की मनमानी दरों के जाल में फंस रही है।

प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि, स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क या सस्ती दरों पर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, कमला सनवाल कार्यवाहक अध्यक्ष महानगर महिला अध्यक्ष, गोविंद बगड़वाल, तस्कीन अहमद, एडवोकेट मनोज बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, पार्षद भागीरथी बिष्ट, पार्षद जकरिया पठान, कैलाश साह, महेशानंद, इंदर पाल आर्य, गिरीश पांडे, चंदन भाकुनी, नितिन भट्ट, हेम जोशी, अरमान खान, राजकुमार जोशी, विक्की छिमवाल, दिवेश तिवाड़ी, संजू उप्रेती, सुजल सचिन, जॉन्टी राणा, राजकुमार, अब्दुल नबी, नफीस चौधरी, मुर्तजा अली, शकील अहमद, शंकर कोहली, गणेश टम्टा, उदित करायत, उपस्थित रहे

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*