नैनीताल पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल* *नैनीताल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई यात्रियों की जान, घायलों को तत्काल निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल*

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

आज 05/02/2025 को सायं लगभग 7 बजे के आसपास पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र, नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास *एक गंभीर दुर्घटना* घटित हुई।
*एक वाहन, अर्टिगा (संख्या HR51CE1024), जो नैनीताल से कालाढूंगी की ओर* जा रहा था, के *ब्रेक फेल होने के कारण* यह वाहन मार्ग पर पलट गया। इस दुर्घटना में *कुल 08 लोग सवार* थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।

*घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम* द्वारा मौके पर जाकर *तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन* शुरू किया और *स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया।*
त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

*घायलों की सूची*
1. दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
2. अंबिका शर्मा (पुत्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
3. रचित शर्मा (पुत्र शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
4. अमित शर्मा (पुत्र रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
5. पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली
6. हेमा शर्मा (पत्नी विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली
7. कार्तिक शर्मा (पुत्र विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली
8. जीतराम (पुत्र ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

*पुलिस टीम-*
1- चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता
2- का0 मनीष कुमार
3- का0 राजेश कुमार

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*