
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
आज दिनांक 6 फरवरी 2025 प्रातः 11:00 से एम बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में करियर काउंसलिंग सेल तथा ESTC (इलेक्ट्रॉनिक सर्विस एवं ट्रेनिंग संस्थान) कानिया रामनगर के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं हेतु 15 दिवसीय कार्यशाला जिसका विषय ” कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग” का शुभारंभ हुआ । कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन एस बनकोटी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में ESTC कन्या रामनगर के मनोज तिवारी तथा करण पवार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉक्टर शेखर कुमार रहे।
उद्घाटन सत्र में बोलते हुए प्रोफेसर एन एस बनकोटी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं छात्र-छात्राओं को आज के आधुनिक समय में तकनीकी ज्ञान से परिपक्व होते हुए समसामयिक स्थिति में समायोजन स्थापित करने की बात कही तथा कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग के क्षेत्र की जानकारी को आज की समय समय की मूलभूत आवश्यकता बताया।
इस अवसर पर कार्यशाला के समन्वयक डॉक्टर नवल किशोर लोहनी द्वारा आगामी 15 दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा गया । जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में थ्योरी, सैद्धांतिक व्याख्यान तथा प्रैक्टिकल क्लास एवं हैंड्स ओंन ट्रेंनिंग एम एस एम ई टी सी प्रशिक्षण संस्थान बद्रीपुर में कराये जाने के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई गई।
प्रथम तकनीकी सत्र में मनोज तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर हार्डवेयर तथा नेटवर्किंग के विषय में प्रयुक्त होने वाली डिवाइस तथा उनकी कार्यप्रणाली के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया ।
द्वितीय तकनीकी सत्र में करन पवार द्वारा इनपुट आउटपुट डिवाइस तथा कंप्यूटर हार्डवेयर के विभिन्न कॉम्पोनेंट्स के विषय में जानकारी तथा उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी और विभिन्न विभागों के लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।


