इंटरनल कम्पलेंट कमेटी की अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक लालकुंआ ने महिला कर्मचारियों के लिए पुलिस विभाग में महिलाओं के साथ की गोष्ठी, अधिकारों के बारे में दी जानकारी*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन* में जनपद नैनीताल में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गठित *इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अध्यक्ष
दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के नेतृत्व* में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस सम्मेलन में *महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर लैंगिक संरक्षण एक्ट और उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी* दी गई। श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी, जिला नैनीताल ने *विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके द्वारा उठाए जा सकने वाले कदमों पर प्रकाश डाला।*
सम्मेलन में अध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, सदस्य श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी, और सदस्य सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला हेल्पलाइन ने महिला कर्मचारियों के हितों के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया और लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और समर्पित कार्यस्थल मुहैया कराना है, जहाँ वे बिना किसी भय और भेदभाव के अपने कार्यों को पूर्ण कर सकें।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*