
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी,
12 फरवरी 2025: एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल) के भौतिक विज्ञान विभाग और आर्यभट्ट शोध एवं प्रेषण विज्ञान संस्थान (एरिज), नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्लेनेटरी परेड’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष खगोलीय कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर नवल किशोर लोहानी द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. वीरेंद्र यादव, वैज्ञानिक, एरिज नैनीताल तथा डॉक्टर गुरिंदर यंग रिसर्चर एरीज नैनीताल रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर एन एस बनकोटी की अध्यक्षता में किया गया ।
दूरदर्शी से प्लेनेटरी परेड देखने से पूर्व अतिथि व्याख्याता द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों को आकाश में ग्रह तथा नक्षत्र की स्थिति एवं उनके स्वरूप से परिचित कराया ।
खगोल विज्ञान के रहस्य से हुआ साक्षात्कार कार्यक्रम के दौरान डॉ. वीरेंद्र यादव ने प्रतिभागियों को आधुनिक रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप के माध्यम से ग्रहों, नक्षत्रों और अन्य खगोलीय पिंडों का अवलोकन कराया। उन्होंने खगोल विज्ञान की आधुनिक खोजों, तारों की उत्पत्ति, ग्रहों की गति और ब्रह्मांड की संरचना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रतिभागियों ने शनि, बृहस्पति, शुक्र ग्रह और चंद्रमा सहित कई खगोलीय पिंडों का सीधा निरीक्षण किया।
छात्रों और शिक्षकों ने लिया प्लेनेटरी परेड में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और खगोल विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस अनूठे अनुभव की सराहना की और खगोल विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा को प्रकट किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन एस बनकोटी द्वारा भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आश्वासन दिया ।
भौतिक विज्ञान विभाग के अनुसार, इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की रुचि को प्रोत्साहित करते हैं। विभाग ने भविष्य में भी खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान से संबंधित और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
यह कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क और खुला था, जिससे आम जनता को भी अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के अद्भुत नज़ारों का अनुभव प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें भौतिक विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष डॉ0 चारू चंद्र ढोंडियाल, डॉ जीवन सिंह गढ़िया, डॉ दीपक कुमार उप्रेती, डॉक्टर मुकुल तिवारी, डॉ कविता बिष्ट, प्रोफेसर सी एस नेगी, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ भानु प्रताप, श्री नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे ।


