एम.बी.पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सीखा डॉक्यूमेंट बिल्डिंग और सी प्रोग्रामिंग

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

दिनांक 18 फरवरी 2025 को ईएसटीसी रामनगर कानिया तथा करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला के आठवें दिवस पर छात्र-छात्राओं को MS Word के माध्यम से डॉक्यूमेंट बिल्डिंग की प्रक्रिया सिखाई गई। इस सत्र में उन्होंने रिज्यूमे निर्माण की बारीकियों को भी समझा और अपना स्वयं का रिज्यूमे तैयार किया।

इसके अतिरिक्त, कार्यशाला के तकनीकी सत्र में सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्रों को इसकी मूलभूत संरचना, कोडिंग तकनीक और विभिन्न प्रोग्रामिंग अवधारणाओं से अवगत कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को प्रोग्रामिंग स्किल्स विकसित करने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने में सहायक बनाना था।

कार्यशाला के इस चरण में छात्रों ने सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर अपने तकनीकी कौशल को और अधिक सशक्त बनाया।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*