नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 ऑटो सहित 10 वाहन सीज, 27 के विरुद्ध 10-10 हज़ार के चालानी कार्यवाही* *सत्यापन न कराने वाले 27 लोगों के विरुद्ध 10-10 हज़ार के चालानी कार्यवाही*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा* के दिशा-निर्देश पर थाना *बनभूलपुरा एवं काठगोदाम क्षेत्र में नीरज भाकुनी एवम दीपक बिष्ट के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा *एक वृहद चैकिंग अभियान* चलाया।
अभियान के दौरान *थानाध्यक्ष वनभूलपुरा/काठगोदाम पुलिस टीम सहित पीएसी* द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों एवं अन्य को चैक किया गया जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया व यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

*वनभूलपुरा पुलिस द्वारा* चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले *51 वाहन चालकों के विरुद्ध* मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए *10 वाहन सीज – (09 ऑटो, 01 बाइक)* तथा *फड़ फेरी लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 24 फड़ फेरी लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट* चालान किए गए।

*काठगोदाम पुलिस द्वारा* सत्यापन अभियान चलाते हुए *50 लोगो के सत्यापन* कराए गए *03 के विरुद्ध सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान* किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम के अंतर्गत *22 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 4,750 जुर्माना जमा* करवाया गया।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*