1 मार्च से 10 मार्च तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सरस मेले का आयोजन

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
विकास भवन भीमताल सभागार में बुधवार को जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में सरस मेले के आयोजन के संबध में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेले के आयोजन की विभिन्न तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में बताया कि आगामी 1 मार्च से 10 मार्च तक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के एसएचजी समूह प्रतिभाग कर अपने उत्पादों से संबंधित स्टाल आदि लगाएंगे। सरस मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु कमेटी का गठन भी किया गया है। बैठक में एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि मेले में कुल 250 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड से 117 एनआरएलएम महिला समूह सहित 74 स्टॉल अन्य राज्यों के लगाए जाएंगे। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*