पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी ने हरेंद्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति पर कन्धों पर बैच अलंकृत कर दी शुभकामना*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

*उत्तराखण्ड शासन द्वारा* पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना से निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना में पदोन्नति हेतु गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर प्रदेशभर के 27 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
इसी क्रम में, जनपद नैनीताल के *कोतवाली लालकुआं में नियुक्त उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को भी निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति* प्राप्त हुई।
इस अवसर पर, प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा हरेंद्र सिंह नेगी को उनके पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

*पदोन्नति के दौरान कन्धों पर पद के स्टार अलंकृत*

*पदोन्नति पर, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र द्वारा हरेंद्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद के स्टार कन्धों पर अलंकृत* किए गए। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और विभाग में किए गए योगदान के प्रतीक है। *इस खुशी के मौके पर पूरे नैनीताल पुलिस परिवार ने हरेंद्रसिंह नेगी को बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।*

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*