भीमताल–भवाली मोटरमार्ग पर खराब हुई रोडवेज को सीओ भवाली ने पुलिस टीम के सहयोग से धक्का लगाकर बाधित यातायात को किया सुचारू* *स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही को सराहा*

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

दिनांक की सायं 6:30 बजे *भीमताल–भवाली के मध्य गोलूधार पुलिया के पास* बागेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस बीच मोटर मार्ग में खराब हो गई, जिससे दोनों ओर से आ रहे वाहनों से थोड़े ही समय में यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। रिकवरी बैन के आने तक कई किलोमीटर जाम होने की संभावना को देखते हुए *प्रमोद साह सीओ भवाली* ने मौके पर पहुंचकर अपने हमराह पुलिस कर्मचारियो, यात्रियों के सहयोग से आनन फानन में ही एक वाहन की सहायता से रोडवेज बस को धक्का लगवाकर तत्काल जाम खुलवाया और बाधित हुए यातायात को सुचारू किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों/यात्रियों द्वारा पुलिस के इन प्रयासों की सराहना की गई।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*