कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव थापला और कांडे में जन बैठक कर क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना इसके अलावा मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया

राजकुमार केसरवानी
सोमेश्वर

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव थापला और कांडे में जन बैठक कर क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। इसके अलावा मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का का औचक निरीक्षण भी किया।

आज सुबह थापला और कांडे गांवों में जन बैठक का आयोजन किया गया था। यहां मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सिर्फ देहरादून में बैठकर काम करने के बजाए जनता के दरवाजे पर जाकर जन समस्याओं के समाधान में जुटी है और यह बैठक भी इसी कड़ी में एक कदम है। रेखा आर्या ने कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैँ उनके खिलाफ सरकार सख्त उठाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कई अधिकारियों को समस्याओं के बारे में फोन पर बात कर जल्द समाधान के निर्देश दिए और कहा कि अगले दौरे के समय इनमें से कोई समस्या दोबारा उनके सामने नहीं आनी चाहिए । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पेयजल, सड़कों के डामरीकरण, आवारा पशुओं के चलते कृषि उपज का नुकसान होने, गौशाला और स्कूल आदि को आर्थिक सहायता, मनरेगा में काम और राशन कार्ड बनवाने से संबंधित समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। बाकी समस्याओं को विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत करके जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला का औचक निरीक्षण किया। यहां उपचार कराने आए मरीजों से बातचीत कर उनकी दिक्कतों को जाना।

स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों को मरीज को बेहतर उपचार व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने भी यहां स्टाफ और दवाओं की कमी के संबंध में कुछ समस्याएं बताई, जिनका जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश पंत समेत अन्य कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित थे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*