
राजकुमार केसरवानी
नैनीताल
पर्यटन नगरी नैनीताल में *सोशल मीडिया पर यातायात जाम की फर्जी फोटो और वीडियो वायरल* कर आमजन में *भ्रम फैलाने* का मामला *एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के संज्ञान* में आते ही तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
वीडियो/फोटो की जांच में स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो *पूरी तरह से भ्रामक एवं तथ्यहीन* है, जिसे *कमलेश सिंह असगोला निवासी पहाड़पानी, थाना मुक्तेश्वर* द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था।
*थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *उक्त यूजर कमलेश के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का चालान* किया गया।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने स्पष्ट* किया है कि इस प्रकार की *भ्रामक सूचना न केवल जनता में अनावश्यक घबराहट फैलाती* है, *बल्कि पर्यटन नगरी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान* पहुँचाती है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
*जनपद की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर बनाए हुए है।* कोई भी भ्रामक, असत्य या अफवाहजनक जानकारी फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध *कठोर विधिक कार्यवाही* की जाएगी।
*आम जनमानस से अपील-*
सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से पूर्व उसकी *सत्यता अवश्य जांचें। जनपद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी कृत्य को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


