
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह उत्तराखंड की मंडियों को देश की सर्वश्रेष्ठ मंडी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बने तब से 3 वर्षों में मंडी परिषद में दूरस्थ क्षेत्रों में किसानों के लिए 630 संपर्क मार्ग बनाए हैं। मंडी परिषद जब से कर्यदाई संस्था के रूप में काम कर रही है, तब से 211 बड़े भवनों के काम गुणवत्ता के साथ पूरे किये हैं 218 सरकारी भवनों का निर्माण वर्तमान में चल रहा है। डॉ डब्बू ने बताया मंडी परिषद अब किसानों को कम दरों पर खाद और बीज उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मंडी परिषद की संपत्तियों का उपयोग किया जाएगा और जगह-जगह व्यापारियों के लिए दुकानों का भी निर्माण कराया जा रहा है। पेट्रोल पंपों का निर्माण भी कराया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का पूर्ण मूल्य मिले, इसलिए मंडी परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह लगातार मॉनिटरिंग करते रहें ताकि किसी भी किसान का उत्पीड़न न होने पाए। डॉ डब्बू ने कहा कि इस वर्ष हमने 200 करोड रुपए की आय का लक्ष्य रखा है। डॉक्टर डब्बू ने कहा की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त कार्यक्रम चला रही है, जिसमें मंडी परिषद भी उनके नेतृत्व में इसी दिशा में काम कर रही है।


