नैनीताल घटना के बाद शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने पर उच्च न्यायालय ने की एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा व नैनीताल पुलिस की प्रशंसा* *मामले का स्वयं पर्यवेक्षण करने के दिये निर्देश*

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा नैनीताल शहर में विगत दिनों घटित घटना के बाद पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही हेतु प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल सहित नैनीताल पुलिस बल की पीठ थपथपाई है।
*कहा कि प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस* ने *बिना किसी बिलम्ब के* पूरे क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित किया और *कानून-व्यवस्था बनाए रखी।* पुलिस ने प्रभावित इलाकों में *फ्लैग मार्च निकालकर माहौल को शांत रखा।* उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जिससे परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया।

घटना की *निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच* के लिए क्षेत्राधिकारी लालकुआं, दीपशिखा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी नैनीताल को स्वयं पर्यवेक्षण करते हुए जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिवस में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

उच्च न्यायालय की सराहना ने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया है। पुलिस हरसंभव प्रयासों से आमजनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*