मुख्यमंत्री ने हेलीपैड व लोहिया हेड कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी

राजकुमार केसरवानी
खटीमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे । मुख्यमंत्री के लोहिया हेड हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुष्प देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने हेलीपेड व लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने वनबसा जाते समय सनिया नाला वनबसा का निरीक्षण किया ,जनता ने बताया कि सनिया नाले में बड़े मगरमच्छ होने से क्षेत्रवासियों को खतरा बना रहता है,जिस पर मुख्यमंत्री ने मौक पर वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, आई जी रिद्धिम अग्रवाल,जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सी ओ आर डी मठपाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण* *जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव* *एम्स सैटेलाइट सेंटर का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण*