सांसद अजय भट्ट ने दी खुशखबरी* *हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगा एलिवेटेड रोड* *लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू — सांसद अजय भट्ट*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

कुमाऊं क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए DPR तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। DPR तैयार होते ही परियोजना के निर्माण हेतु टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा करना संभव होगा, जिससे परिवहन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। यह मार्ग न केवल कुमाऊं वासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि कुमाऊं आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा।

इसी प्रकार, लालकुआं बाईपास को लेकर भी विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है तथा DPR के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम होगी।

सांसद भट्ट ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान