उत्तराखंड स्टेट जूजित्सु चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले का जलवा। 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक झटके।

राजकुमार केसरवानी
अल्मोड़ा

जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा दिनांक 6-7 दिसम्बर को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हल्द्वानी में आयोजित “उत्तराखंड राज्य जूजित्सु चैंपियनशिप-2025” में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा के खिलाड़ियों 16 पदक झटककर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स के उपसचिव एवं वरिष्ठ जुजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया कि उक्त राज्य प्रतियोगिता में जिले के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अपने अपने भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक झटके। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा के आदित्य लटवाल, माही बिष्ट, आदित्य बिष्ट हर्षित टम्टा, सोनल, आदित्य और हर्षिता ने स्वर्ण पदक, हिमानी मेर, चाँदनी, यशपाल
भट्ट, योगेश सिंह, प्रखर सिजवाली, रजनी नेगी, जागृति अधिकारी ने रजत पदक तथा कृतिका अधिकारी एवं हर्षित ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
उक्त प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता 19-23 दिसंबर तक होने जा रही राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन एशियन कोच सतीश जोशी, जुजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बग्याल, विश्व पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, राष्ट्रीय रेफरी निलेश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या पूनम जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी आदि खेल प्रेमियों ने बधाई दी हैं।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान