उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मैं विज्ञान विषयों की प्रायोगिक कार्यशाला शुरू

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के विज्ञान भवन में दिनांक 2 जनवरी 2026 से विज्ञान विषय (जंतु विज्ञान ) की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, वनस्पति विज्ञान विषय की कक्षाएं 1जनवरी से प्रारंभ हो चुकी है, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की कार्यशाला एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी मैं चल रही है,
कार्यशाला का उद्घघाटन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने किया, तथा इस दस दिवसीय कार्यशाला का महत्वव दूरस्थ शिक्षा के शिक्षार्थियों के समक्ष साझा किया और विभिन्न कक्षाऔ का निरीक्षण भी किया, इस अवसर पर विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक इंचार्ज, प्रो. अरविंद भट्ट, भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक तथा निदेशक प्रो.कमल देवलाल, जंतु विज्ञान विभाग के समन्वयक इंचार्ज.डा.एस.एस.कुंजवाल, डा.एस एन ओझा,डा.मुक्ता जोशी डॉ. जया उप्रेती,पूर्णिमा नैनवाल पस्थित रहे, कार्यशाला का आयोजन जंतुविज्ञान के समन्वयक इंचार्ज डॉ एस.एस.कुंजवाल ने किया।धन्यवाद ज्ञापन निदेशक इंचार्ज, प्रो. अरविंद भट्ट ने किया।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान