चाकू से हमला करने वाले आरोपी को बेतालघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद,*

राजकुमार केसरवानी
बेतालघाट

दिनांक 07.02.2026 को वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम घोड़िया हलसो थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा जान से मारने की नियत से खुद पर चाकू से हमला करने के संबंध में तहरीर दी गई।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा FIR नंबर 02/ 2026 धारा 109 BNS बनाम महेश आर्या पंजीकृत कर विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष विजय नेगी द्वारा ग्रहण की गई।

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

*पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा* के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष विजय मेहता* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.02.2026 को अभियुक्त महेश आर्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक के कब्जे से हमले में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर अभियोग में धारा 4 /25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष,

*बरामदगी*
हमले में प्रयुक्त चाकू

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान