सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के छात्र नैतिक पाल तथा मानस पाल ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

खेल महाकुम्भ २०२५ में प्रतिभाग करते हुए सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के छात्र नैतिक पाल तथा मानस पाल ने भारोत्तलन प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. ८ फरवरी से १० फरवरी तक देहरादून में आयोजित की गयी मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रोफी प्रतियोगिता खेल महाकुम्भ २०२५ के तहत आयोजित की गयी थी.
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है तथा इस दौरान स्कूल परिसर में एक स्वागत समारोह भी आयोजित करके उन्हें सम्मानित किया गया इस दौरान दोनों छात्रों के पिता तथा कोच जो स्वयं एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी हैं उन्होंने बताया किमानस पाल ने ९३ किलो भर वर्ग में ४१५ किलो वजन उठाकर तथा नैतिक पाल ने ५३ किलो भर वर्ग में २०५ किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया उन्होंने बताया कि आजकल दोनों ही खिलाडी राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तयारी कर रहे हैं और उनके प्रदर्शन के स्तर को देखते हुए आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले राष्ट्कुल खेलों में भी भाग लेने का अवसर मिलने का पूरा मौका उनके पास है. इस दौरान एस सी मिश्रा, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, महेश जोशी, प्रदीप मित्रा, नीमा पाण्डेय, खेल प्रशिक्षक एस एस कपकोटी, दीपक जोशी, रूपल समेत बड़ी संख्या में छात्र तथा शिक्षक उपस्थित रहे.

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान