दुर्घटना में चोटिल कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ हरभजन सिंह की कुशल क्षेम जानने पहुंचे एसएसपी नैनीताल *नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्राधिकारियों के साथ ठंडी सड़क का किया निरीक्षण* *ठंडी सड़क की हर संभावित परिधि में स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए कार्यदाई विभाग के साथ मिलकर स्वयं मौके पर कर्रवाई मार्किंग* *एसएसपी नैनीताल ने सम्मानित जनता को दिया सन्देश–तेज रफ़्तार, यातायात नियमों को तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई*

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

बीती सायं ठंडी सड़क पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा सड़क दुर्घटना से चोटिल हुए कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ0 हरभजन सिंह की कुशल क्षेम जानने के लिए आज *डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* हल्द्वानी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे।

उन्होंने हॉस्पिटल में जाकर डॉ0 हरभजन से कुशल क्षेम जानी। उपचार कर रहे डॉक्टर टीम से भी ट्रीटमेंट की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। एसएसपी नैनीताल ने चोटिल डॉक्टर, उनके परिजनों एवं स्टाफ को हर संभव पुलिस सहायता हेतु आश्वस्त किया। साथ ही उन्हें अवगत कराया कि तेज रफ्तार से सड़क दुर्घटना करने वाले बाइक राइडर के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है और वाहन भी सीज किया गया है।

इसी दौरान एसएसपी नैनीताल ने *ठंडी सड़क पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए* प्रशासन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्राधिकारियों के साथ मिलकर ठंडी सड़क का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित कार्यदाई विभाग के प्राधिकारियों से वार्ता कर ठंडी सड़क की हर संभावित स्थानों (विशेषकर स्कूल, अस्पताल इत्यादि के पास) स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए स्वयं मौके पर मार्किंग करवाई। साथ ही सीओ हल्द्वानी और निरीक्षक यातायात को उक्त स्पीड ब्रेकर के शीघ्र निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया/कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान परितोष वर्मा नगर आयुक्त हल्द्वानी, गोपाल सिंह चौहान सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, PWD हल्द्वानी तथा नगर निगम के प्राधिकारी, एसएसआई हल्द्वानी रोहताश सिंह व पुलिस बल मौजूद रहे।

एसएसपी नैनीताल का संदेश

सभी सम्मानित जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें। रैश राइडिंग, ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों, बाइकर्स के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और अभियोग भी दर्ज किया

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान