अरुणोदय संस्था एवं अरुणोदय न्यास के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सामूहिक शिवार्चन कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

अरुणोदय संस्था एवं अरुणोदय न्यास के तत्वावधान में अरुणोदय श्रीमती आनंदी देवी रावत धर्मशाला में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सामूहिक शिवार्चन पूजन कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ जिसमें संस्था के सदस्यों के साथ ही स्थानीय लोगों ने पूरे भक्तिभाव से भाग लिया।
आचार्य पंडित रमेश चन्द्र पाण्डे ने बड़े ही मनोयोग एवं संगीतमय प्रस्तुति के साथ शिव पूजन सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान लतेश मोहन एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना के साथ राजकुमार केसरवानी एवं रेनू केसरवानी, कैलाश तिवारी एवं सुषमा तिवारी, मनोज पाण्डे एवं दिव्या पाण्डे बतौर यजमान शिवार्चन में शामिल हुए।
शिव पूजन कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष जीवन चन्द्र जोशी, महामंत्री बिपिन चन्द्र पाण्डे, संस्थापक सदस्य जी डी सती, एम बी जोशी, देवेन्द्र खाती, डॉ दीपा काण्डपाल, डॉ लता काण्डपाल,पूरन सिंह जीना, रोहित केसरवानी, सचिव नीलम काण्डपाल, कमला जोशी, नारायण दत्त जोशी सहित अनेक स्थानीय भक्तजन उपस्थित थे।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts

नैनीताल जिले में स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में चला सख्त अभियान, तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई* रामनगर-नैनीताल क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, COTPA एक्ट में चालान