
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हल्द्वानी स्थित हर्षिता गार्डन, बिठौरिया नंबर-1 में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंग, गुलाल, संगीत और पारंपरिक होली गीतों की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम में महिलाओं ने कुमाऊनी होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। पारंपरिक होली गायन से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया और देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रम का सिलसिला चलता रहा। भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए नशा मुक्त होली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे संयम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, सुनीति कपूर, बीना कुंवर, लता भट्ट, वीना चौहान, रेनू केसरवानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, बेतालघाट इकाई अध्यक्ष तारा भंडारी, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, हल्द्वानी अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, डॉ. केदार पलड़िया, रमेश जोशी, मोहन पाठक, पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, विक्रम सिंह गौड़, सुरेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया।


